शाजापुर: सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए शाजापुर विधायक के छोटे भाई दीपक भीमावद का हुआ निधन, शोक की लहर
शाजापुर विधायक अरुण भीमावद के छोटे भाई दीपक भीमावद बुधवार रात को शाजापुर के टंकी चौराहा पर सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया था। दीपक भीमावद की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को यह जानकारी जैसे ही शाजापुर शहर पहुंची तो शोक की लहर छा गई।