शाजापुर: शराब पीकर पहुंचे युवक ने नपा में मचाया उत्पात, निर्वस्त्र होकर करने लगा गाली-गलौच, टोका तो करने लगा हाथापाई
नगर पालिका में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक शराब पीकर वहां पहुंचा और हंगामा करने लगा। युवक की हरकतों से वहां अपने काम के लिए आए लोगों को भी भारी परेशानी उठाना पड़ी। यही नहीं उक्त युवक लोगों के सामने निर्वस्त्र भी हो गया और जब नपाकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी उसने हाथापाई की।