सोनकच्छ: सोनकच्छ के राजोदा गांव में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,
Sonkatch, Dewas | Jun 27, 2026 शनिवार दोपहर 12:00 बजे सोनकच्छ के राजोदा गांव मे 28 वर्षीय रविंद्र पिता मदन सिंह की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत होने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर मृतक के शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल इंदौर भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का पता चलेगा की मौत किस कारण से हुई है।