तरारी: फेसबुक लाइव में योजनाओं की परतें खुलीं: सहायक निदेशक अदिति प्रिया ने दिव्यांगजनों को बताया हक और सुविधाएं
भोजपुर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक अदिति प्रिया ने फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग, बिहार के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दिव्यांग जनों के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की सहायता योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।