कोडरमा: कोडरमा व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट सर्विस पर प्रशिक्षण आयोजित
कोडरमा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता क्लर्क के लिए ई-कोर्ट सर्विस से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को 11 बजे से आयोजित किया गया। इसमें ई-फाइलिंग समेत विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, जिससे कम समय और कम खर्च में न्यायिक कार्य संपादित करने में सुविधा होगी।