सादाबाद: सादाबाद-जलेसर रोड पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई ईको कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, तीनों घायल
कुरसंडा और गुरसौटी क्षेत्र के तीन व्यक्ति एक बाइक से जा रहे थे। जलेसर रोड पर एक ईको कार का अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। बाइक कार के नीचे फंस गई और तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।