पुसौर: रायगढ़ रोड पर ट्रक से हुई दुर्घटना में एक झटके में उजड़ गए दो घर, तेतला में पसरा मातम
Pusour, Raigarh | May 11, 2026 पुसौर थाना क्षेत्र के तेतला गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में कांशीडीह के महेश निषाद और सोनु माली की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक रायगढ़ से गांव लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।