गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तराई में बसी शारदा नदी इस समय अपना कहर बरपा रही है। बेलहा सिकटिहा गांव के समीप शारदा नदी कटान कर रही है। कटान होने से ग्रामीणों व किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। किसनों की हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि भी शारदा नदी में समा चुकी है।लगातार क्षेत्रीय लेखपाल कटान पर निगरानी बनाए हुए हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।