नवाबगंज: रसौली में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर, बंद ब्लिंकर लाइटें, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल, हादसे का खतरा
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मसौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत रसौली और बीच के पहले कट के पास कई महीनों से डिवाइडर क्षतिग्रस्त पड़ा है और ब्लिंकर लाइटें भी बंद हैं। यह स्थिति हजारों वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन गई है।