मांट: पुलिस देखती रही, नहर में बहते शव मांट थाने की सीमा पार कर गए
Mat, Mathura | May 25, 2026 मांट थाना क्षेत्र में दरबे नहर के दो वीडियो सोमवार शाम चार बजे सामने आये हैं, जिसमें अलग अलग दो शव बहते दिख रहे हैं, ये वीडियो रविवार दोपहर करीब एक बजे के बताए गए हैं,हालांकि पब्लिक एप ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता,इस नहर से होकर बड़ी तादाद में बृज चौरासी कोस परिक्रमा गुजर रही है,और बड़ी तादाद में श्रद्धालु इसी नहर में स्नान भी कर रहे हैं,