बेतिया: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विरेन्द्र कुमार सिंह ने जारी किया अपना बयान
आज 31 मई दोपहर 1 बजे पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विरेन्द्र कुमार सिंह ने अपना बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पथ प्रमंडल बेतिया के अंतर्गत लगभग 700 विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है, इसमें विभिन्न प्रकार की योजनाएं शामिल है, 34 योजनाओं का 7 वर्षों के लिए अनुरक्षण किया जा रहा है, पथों का समुचित संधारण और इसकी निगरानी की जाती है।