कोरबा: कोरबा में बेखौफ बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग
Korba, Korba | Jun 9, 2026 शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देर रात नकाबपोश बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की कार को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शहर के बीचों-बीच ट्रांसपोर्टर आशीष सिंह चौहान के घर के बाहर हुई।