गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने 3 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया फोन, लैपटॉप, पैसे व एक अवैध चाकू बरामद
रविवार को थाना नंदग्राम पुलिस ने घर से फोन, लैपटॉप, पैसे आदि की चोरी करने वाले विशाल उर्फ विशु, मनीष और नसीम नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को सिटी फारेस्ट कट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से फोन, लैपटॉप, पैसे व एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।