गाज़ियाबाद: खोड़ा पुलिस ने दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, चोरी की 5 मोटर साइकिल व 2 स्कूटी बरामद
रविवार को खोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले शिवा कुमार और अभिमन्यु उर्फ मन्नु चौहान नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को नहर पटरी इंदिरापुरम अण्डरपास खोड़ा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटर साइकिल, 2 स्कूटी व 1 फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।