गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा मय जिन्दा कारतूस सहित बरामद
रविवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर 32 वर्षीय कपिल कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को एन एच 24 सर्विस रोड पर स्थित इंडियन आयल पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा मय जिन्दा कारतूस सहित बरामद हुआ।