गाज़ियाबाद: विजयनगर पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 3 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद
रविवार को विजयनगर थाना पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले तस्लीम नाम के अभियुक्त को विच्छल गेट के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन / व्यक्ति चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया हैं।