गाज़ियाबाद: अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को विजयनगर पुलिस में बिछल गेट से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस में अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त तस्लीम को बिछल गेट के पास से गिरफ्तार किया है और उसकी निशान देही पर 3 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। डीसीपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बिचल गेट के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान तस्लीम को गिरफ्तार किया गया। तस्लीम के खिलाफ दो मुकदमे पंजाकृत है।