मड़ियाहू: महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला आरोपी 14 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
जौनपुर के मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र में महिला की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 14 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू व गड़ासा, मृतका का कटा हुआ पैर, मोबाइल और बाइक बरामद हुई।