पिछोर: ग्राम हनोतिया बल्देपुर निवासी फरियादी के घर पर ग्राम के ही दबंग लोगों ने किया कब्जा, पिछोर थाने में दिया आवेदन
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम हनोतिया बल्देपुर निवासी फरियादी ने बताया कि ग्राम के ही दबंग लोगों ने उसके घर पर कब्जा कर लिया है। घर खाली करने को बोलो तो उसे मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने पिछोर थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।