लोहरदगा: लोहरदगा की साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी को डीसी ने दी ट्रैक साइकिल, 29 अप्रैल से उत्तराखंड में दिखाएंगी दम
लोहरदगा जिले की प्रतिभाशाली राष्ट्रीय साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी को शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे एक नई ट्रैक साइकिल सौंपकर उनके सपनों को नई रफ्तार दी गई। डीसी डॉ ताराचंद ने सीएसआर मद के तहत यह साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही संसाधन और मंच देने की।