*क्षीर धारा योजना अंतर्गत मझगवां *फाटक में पशुपालक गोष्ठी का किया गया आयोजन*
*पशुपालकों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी*
*कटनी – पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करने तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत मझगवां फाटक में क्षीर धारा योजना के अंतर्गत पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे आचार्य विद्यासागर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना, डेयरी प्लस योजना, बकरी पालन योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशु टैगिंग, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित पशु पोषण, गौरस एप के उपयोग एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने पशुपालकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे पशुपालन व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, ग्राम सचिव, ग्राम पटवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
₹JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
@CMMadhyapradesh
@Lakhan_bjp
@mp_husbandry
@jbpcommissioner
#Katni #कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026