दुर्गावती: डीड़खिली के पास NH-19 पर एक पिकअप से आर्मी के बक्से की आड़ में 1062 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
दुर्गावती थाना अंतर्गत डीड़खिली के पास NH-19 पर शनिवार की रात्रि 7 बजे एक पिकअप से आर्मी के बक्से की आड़ मे 1062 लीटर अंग्रेजी शराब को उत्पाद विभाग ने बरामद किया है।वही शराब को लेकर संतोष कुमार सहरसा और लल्लन कुमार सुपौल को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष शराब चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।