दुर्गावती: पिपरिया मोड़ के पास NH-19 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया मोड़ के पास ट्रक की चपेट मे आने से सावठ गांव निवासी सत्येंद्र राम के पुत्र गोरख राम एवं कलवरिया गांव निवासी जगनरायण सिंह के पुत्र आनंद कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम 6 बजे जैसे ही शव गांव पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंचे जनसुराज के नेता डॉ जवाहर बिंद ने शोक संवेदना व्यक्त किया।