दुर्गावती: खरखोली गांव में सर्पदंश से एक किशोरी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखोली गांव में शनिवार की सुबह 6 बजे एक किशोरी को सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका चांदनी कुमारी पिता रामनिवास उम्र 15 वर्ष ग्राम सरेयां थाना भभुआ जिला कैमूर की निवासी है ,जो अपने ननिहाल खरखोली थाना दुर्गावती जिला कैमूर मे अपने मामा के घर आई हुई थी।