Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image

हर घर तिरंगा अभियान - तिरंगे के महत्व के साथ घर-घर जाकर दिया स्वच्छता का संदेश नगर निगम की टीम ने सेक्टर 17 में चलाया हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान यमुनानगर। नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान हर घर तिरंगा के तहत जगाधरी के सेक्टर-17 में तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर चलाए गए अभियान में नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टीम ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार और गगन बेनीवाल ने लोगों को बताया कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि देश भक्ति, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों को तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केसरिया रंग साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जबकि सफेद रंग शांति, सत्य और पवित्रता का संदेश देता है। सफेद पट्टी के मध्य स्थित नीला अशोक चक्र निरंतर आगे बढ़ने तथा धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं, हरा रंग समृद्धि, विकास और हरियाली का प्रतीक माना जाता है। स्वच्छ भारत मिशन टीम ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। फोटो - सेक्टर 17 में लोगों को तिरंगे व स्वच्छता के प्रति जागरूक करती निगम की टीम।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 12, 2026

MORE NEWS

तिरंगे का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान, "जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से संगठन और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकालते आ रहे हैं। इस यात्रा को जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता है।" — चौधरी कंवरपाल गुर्जर

📍 14 अगस्त को जगाधरी में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने राष्ट्रीय कदम के माध्यम से सभी देशभक्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

आइए, तिरंगे की शान में कदम से कदम मिलाएं और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। 🇮🇳

#HarGharTiranga #TirangaYatra #Jagadhri #ChaudharyKanwarpalGurjar #BJP Rashtriyakadam Haryana DeshBhakti IndiaFirst

तिरंगे का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान, "जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से संगठन और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकालते आ रहे हैं। इस यात्रा को जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता है।" — चौधरी कंवरपाल गुर्जर 📍 14 अगस्त को जगाधरी में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने राष्ट्रीय कदम के माध्यम से सभी देशभक्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। आइए, तिरंगे की शान में कदम से कदम मिलाएं और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। 🇮🇳 #HarGharTiranga #TirangaYatra #Jagadhri #ChaudharyKanwarpalGurjar #BJP Rashtriyakadam Haryana DeshBhakti IndiaFirst

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 13, 2026

हरियाणवी डांस

हरियाणवी डांस

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 13, 2026