चौरीचौरा: नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को भेजा जेल
चौरी चौरा पुलिसने दहेज हत्या के दो आरोपी करन पुत्र हीरालाल निवासी मरचहवा और चंद्रावती पत्नी हीरालाल को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है बीते गुरुवार की शाम छह बजे सरैया पहाड़ी लाइन निवासिनी रोशनी (20) पत्नी करन ने आत्महत्या कर लिया था। जिसमें मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज।