भिनाय: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड भिनाय ने मिड डे मील योजना के तहत लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग की
Bhinay, Ajmer | Apr 17, 2026 राज्य के विद्यालयों में संचालित मिड डे मील योजना के अंतर्गत कुक कन्वर्जन राशि एवं कुक-कम-हेल्पर मानदेय की राशि का भुगतान गत 5 माह से लंबित है।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड भिनाय के अजमेर जिला सचिव अर्जुन खींची ने गुरुवार शाम 4 बजे जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक अजमेर और मिड डे मील आयुक्त को पत्र प्रेषित कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।