बज्जू: बज्जू के बांगड़सर में ऑपरेशन नीलकंठ दंगल का ऐतिहासिक आयोजन, नशा मुक्ति के संदेश के साथ उमड़ा जनसैलाब
Bajju, Bikaner | Jul 4, 2026 बांगड़सर गांव में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत विशाल और भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों का भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अखाड़े के चारों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पहलवानों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।नशा भगाओ खेलों को अपनाओ के संदेश के साथ आयोजित इस दंगल ने खेल भावना के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया