खूंटपानी: कुंदरूहातु में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता टीमों को झामुमो नेताओं ने किया पुरस्कृत
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत कुंदरुहातु में जेकेडी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल कोल्हान क्षेत्र से 32 टीमों ने हिस्सा लिया। गुरुवार शाम लगभग पांच बजे फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडेया एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बबलु गोडसोरा, बड़ा गुंटिया प