प्रतापगढ़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने आयोजित की विविध गतिविधियां
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा जिलेभर में जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के प्रसार एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान किसानों को जल के दक्ष उपयोग के लिए स्प्रिंकलर, ड्रिप, फार्म पॉण्ड और पाइपलाइन जैसी