बीकानेर: वीर दुर्गादास सर्किल पर चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
सदर थाना क्षेत्र के वीर दुर्गादास सर्कल के पास चलती कार में शनिवार रात 7.30 बजे अचानक आग लग गई। गनीमत रही की आग लगते ही कार में सवार सभी लोग कर से नीचे उतर गए और बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।