ऊंचाहार: ऊँचाहार बस स्टैंड पर दबंगों ने सिगरेट न पिलाने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार नगर के बस स्टैंड पर मंगलवार की दोपहर, सिगरेट न पिलाना ई रिक्शा चालक को महंगा पड़ गया, दबंगों ने ई रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी।पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी शिवा ई रिक्शा चलाता है।उसने बताया कि सवारियों को लेकर कस्बे के बस स्टैंड पर था, इसी दौरान गाँव के कुछ लोगों ने उसे सिगरेट पिलाने को कहा और मना करने पर उसकी पिटाई कर दी।पुलिस जांच कर रही है।