धार: धामनोद में नर्मदा नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे, एक युवक की मौत व दो युवकों को गोताखोरों ने बचाया
धार जिले के धामनोद में नर्मदा नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने दो युवकों को बचा लिया, लेकिन एक की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से अंकित का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।