धार: धार जिला अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
धार जिला अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप।धार जिला अस्पताल में गर्भवती गुलनाज बी के पेट में पल रहे शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनिता बघेल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार,गर्भवती को लेबर पेन के चलते भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने शिशु की धड़कन बंद होने की बात कही।