बागपत: ग्राम बसा टीकरी में देशी शराब के ठेके के विरोध में पंचायत का आयोजन, आंदोलन की चेतावनी दी गई
Baghpat, Bagpat | Apr 20, 2026 सोमवार की शाम करीब छह बजे ग्राम बसा टीकरी गांव में आयोजित पंचायत में राजेंद्र सिंह शास्त्री ने कहा कि ठेका खुलने से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा और उनका भविष्य अंधकार में जा सकता है। तेजपाल आर्य बसी, अजीत आचार्य, रवि शास्त्री, एडवोकेट सोमेंद्र ढाका आदि वक्ताओं ने कहा कि कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा।