रॉबर्ट्सगंज: एनटीपीसी सिंगरौली के बालिका सशक्तिकरण अभियान ‘जेम-2026’ के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कथक कार्यशाला का भव्य समापन हुआ
एनटीपीसी सिंगरौली के बालिका सशक्तिकरण अभियान ‘जेम-2026’ के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कथक कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में बालिकाओं ने कथक की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया,समापन समारोह में प्रतिभागियों ने नमस्कार,गुरु वंदना,तत्कार और सरस्वती वंदना हुई।