मुंगावली: मुंगावली में बिगड़ते मौसम से चिंतित किसानों ने गेहूं की कटाई तेज की
मुंगावली क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में बहादुरपुर तहसील के गांवों में हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद अब किसान सतर्क हो गए हैं। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे मुंगावली और आसपास के गांवों में किसानों ने गेहूं की कटाई तेज कर दी है, ताकि खड़ी फसल को नुकसान से बचाया जा सके।