सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान से आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। 29 अगस्त से शुरू हुआ बाढ़ का दौर लगातार बना हुआ है, जिससे क्षेत्र के करीब 80 गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए। आपदा से जूझ रहे परिवारों के इस संकट की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने महेश्वर विधानसभा क्षेत्र 183 की जनता की ओर से तत्काल तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य की कमान संभाली। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए मनोज परमार ने देर रात 12 बजे इंदौर से राहत सामग्री से भरे आईसर वाहन को चित्रकूट के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि चित्रकूट में आई यह बाढ़ अत्यंत भीषण और हृदयविदारक आपदा है, जिसने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया है। आज वहां प्रभावित लोगों के सामने भोजन, वस्त्र और बुनियादी जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। माँ अहिल्याबाई होल्डर की पावन भूमि महेश्वर वि�