अरनोद: अरनोद पुलिस की कार्रवाई में सोशल मीडिया ग्रुप 'दादू-420' से 6 हाई-पावर बाइक जब्त
जिले में सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर स्टंटबाजी, तेज रफ्तार में बाइक चलाकर आमजन में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 हाई-पावर मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिहाग और वृत्ताधिकारी अरनोद च