खेकड़ा: CO एवं SDM खेकड़ा ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील खेकड़ा में जन समस्याएं सुनीं
मीडिया सेल बागपत से शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे बताया कि क्षेत्राधिकारी खेकडा एवं उप जिलाधिकारी खेकडा द्वारा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील खेकड़ा पर जनता की समस्याओं की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई तथा शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी व प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।