राजगीर: छबिलापुर बाजार में डीजे बजाने के आरोप में पूजा समिति के 22 लोगों के विरूद्ध छबिलापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
Rajgir, Nalanda | Oct 13, 2024 छबिलापुर थाना में छबिलापुर बाजार में डीजे बजाने के आरोप में पूजा समिति के 22 लोगों पर शनिवार की देर संध्या 5.30 बजे प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने रविवार की दोपहर तीन बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रशासनिक रोक के बावजूद भी दुर्गापूजा पंडाल में डीजे बजाया जा रहा था.