चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में धनतेरस पर आभूषण दुकानों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
धनतेरस के अवसर पर चक्रधरपुर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। खासकर आभूषण दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ अवसर पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए ग्राहकों में खासा उत्साह देखा गया। शहर के राज गुप्ता ज्वेलर्स में भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही।