कानपुर: श्री प्रकाश जायसवाल के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कानपुर के तीन बार सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल के निधन के बाद रविवार 11.30 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कानपुर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने पोखरपुर स्थित आवास में पहुंचकर श्री प्रकाश की फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। देश में इंडियो कंपनी की फ्लाइट निरस्त होने व आए संकट पर बोले कि डीजीसीए केंद्र सरकार के अधीन है।