पट्टी: दलापुर गांव में हुई मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप, मेडिकल की जगह पुलिस बना रही सुलह का दबाव
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दलापुर निवासी लखपत्ती देवी पत्नी छोटेलाल ने गुरुवार को दिन में 9 बजे के आसपास पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जानवर को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद पड़ोसी उदयराज एवं उनके परिवार के लोगों ने उनके साथ तथा उनकी बेटी प्रिन्सी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं।लखपत्ती देवी के अनुस