कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र में नैनसर टोल प्लाजा पर STF ने छापेमारी कर 6 घंटे तक की पूछताछ और गहनता से जांच
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनसर टोल प्लाजा पर एसटीएफ ने, छापा मार कर गड़बड़ी की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की है, छापे मारी के दौरान पुलिस ने एक लैपटॉप और एक कंप्यूटर भी जप्त कर लिया, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है, एसटीएफ निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने इस पूरे छापेमारी की कार्रवाई को संपन्न किया।