कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल व आभूषण बरामद
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी का अपराध करने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी का मोबाइल व आभूषण में एक जोड़ी पायल, 4000 रुपये नगद और एक मोबाइल बरामद किया है, फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।