जमुई: जमुई के विभिन्न मंदिरों में सावन की आखरी सोमवारी पर पूजा के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 सावन माह के आखरी सोमवारी पर जमुई के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शिवालयों में ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव व बम बम भोले का जयघोष गूंजता रहा। अहले सुबह से ही क्यूल नदी तट पर जल भरकर शिवालय में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालु पहुंचने लगे। कई श्रद्धालु महिलाएं व युवतीयां सोमवारी व्रत रखकर महादेव की पूजा अर्चना में लीन रहे।