शिवपुरी नगर: शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले में बवाल: परिवार से मारपीट, महिलाओं से झूमाझटकी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
शिवपुरी शहर में चल रहे सिद्धेश्वर मेले में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मेले में घूमने आए एक परिवार के साथ मारपीट कर दी गई। घटना का वीडियो आज मंगलवार की सुबह 10 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ झूमाझटकी होती दिखाई दे रही है।