बिहार: करुणाबाग मोहल्ले में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ की गई मारपीट
Bihar, Nalanda | Jan 27, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के करुणाबाग मोहल्ले में ठेला लगाने को लेकर हुई मारपीट में कुंदन कुमार नामक युवक जख्मी हो गया। जख्मी को सोहसराय थाना की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जख्मी कुंदन कुमार ने बताया कि ठेला लगाने के दौरान पड़ोसी से विवाद हुआ और इस दौरान विपक्षी के पुरे परिवार ने मिलकर मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गया।