बिहार: नवजात को एसएनसीयू से निजी क्लीनिक ले जाने के मामले में जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई
Bihar, Nalanda | Jan 27, 2024 सदर अस्पताल के एसएनसीयू से 17 जनवरी को नवजात को निजी अस्पताल ले जाये जाने के मामले में जिलाधिकारी द्वारा आशा, गार्ड, सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है। इस मामले में सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है कि आशा को चयन मुक्त कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और चिकित्सक के विरुद्ध प्रपत्र क गठन कर विभागीय कार्रवाई करने का निदेश दिया है।